औपचारिकताओं में सिमटी कबूतरा डेरा पर कार्यवाही
गिरवर नगर कबूतरा डेरा पर आबकारी ने की छापेमारी…..
कोतवाली पुलिस ने चाँदनी डेरा पर मारा छापा……
पुलिस ने पकड़ी दो महिलाएं (कबूतरी)आबकारी पुलिस रही खाली हाथ……
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
कोंच-जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोंच कोतवाली पुलिस ने चांदनी कबूतरा डेरा पर छापेमारी कर दो महिलाओं सहित 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
कोतवाल इमरान खान की अगुवाई में इंस्पेक्टर क्राइम उदयभान गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ चांदनी कबूतरा डेरा पर छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया व मौके से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वही आबकारी निरीक्षक पी पी टण्डन ने पहले चॉदनी डेरा पर छापा मारा लेकिन खाली हाथ रहे उसके बाद आबकारी टीम ने गिरवर नगर के कबूतरा डेरा में छापा मारा लेकिन कार्यवाही की पहले ही भनक के चलते कबूतरा डेरा खाली मिला जिसपर आबकारी निरीक्षक ने दो सौ किलो लहन नष्ट कर कार्यवाही की औपचारिकता पूरी की |