निरीक्षण
रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी
आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर जनपद जालौन में कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने और वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आज अपर पुलिस अधीक्षक,जालौन डॉ अबधेश सिंह ने माधौगढ़ कोतवाली का निरीक्षण किया।
महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली,मैस, तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियों को पूर्ण करने तथा लंबित विवेचनाओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनावों में गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर काफी संजीदा दिखाई दिए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश सिंह
उन्होंने कहा कि जनपद की सभी कोतवाली/ थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाएं अपनी बात खुलकर कह रहीं हैं और हेल्प डेस्क पर तैनात महिला अधिकारी तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रही है।