खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
आज़ जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के उमरी में समाज सेवियो के द्वारा 16 सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कृषि राज्य मंत्री द्वारा मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
प्रतियोगिता में 1 से 5 वें स्थान पर आए युवाओं को शील्ड एवं ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
कृषि मंत्री लाखन सिंह ने कहा कि जनपद जालौन में युवाओं की सोच बदलती दिखाई दे रही है। आज़ का युवा वर्ग नई ऊर्जा से भरपूर है और शिक्षा, चिकित्सा,बीरता तथा अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है