लायन्स क्लब एवं श्री सियारामशरण चतुर्वेदी के सहयोग से झांसी स्टेशन से जागरूकता अभियान चलाया-=रिपोर्ट:-प्रदीप
झाँसी -=- रेलवे स्टेशन पर आलोक कुमार, वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त, आर आर राजपूत स्टेशन डायरेक्टर, के निर्देशन एवं ए के यादव, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, लायन नवीन गुप्ता, डिस्ट्रिक गवर्नर लायन्स क्लब एवं सियारामशरण चतुर्वेदी के सहयोग से झांसी स्टेशन से जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में रेल सुरक्षा बल मित्र, लायन अब्दुल खालिद, डिस्ट्रिक केबिनेट सेक्रेट्री, लायन राकेश गुप्ता, डिस्ट्रिक केबिनेट सेक्रेट्री २, लायन आनन्द कुमार सक्सेना, डिस्ट्रिक केबिनेट पी आर ओ बुन्देलखण्ड, शील कोपरा, प्रकाश मिश्रा, अजय भार्गव, प्रमोद श्रीवास्तव, मृदुल शुक्ला, अमित पाण्डे, लायन याशिर अराफात, अनिल मोर्या, अभिषेक कुशवाहा एवं लायन रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। आलोक कुमार, आर आर राजपूत, ए के यादव एवं नवीन गुप्ता ने रेलवे स्टेशन पर पम्पलेट वितरित कर जहरखुरानी के प्रति जागरूक किया, महिलाओं से यात्रा के दौरान आभूषण पहनकर खिड़की के पास न बैठने, कोई का गेट बंद रखने, अपने लगेज को चैन से लाक रखने, किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाने पीने की कोई वस्तु न लेने एवं संदिग्ध व्यक्ति के सम्बन्ध में रेलवे स्टाफ को तुरंत जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की साथ ही कोरोना काल के दृष्टिगत अनिवार्य रूप से मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया। जागरूकता अभियान का संचालन सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया।