पूँछ सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन संपन्न रिपोर्ट दया शंकर साहू नरेंद्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
पूँछ झांसी के कस्बा पूछ स्थानीय स्वा रामस्वरूप यादव महाविद्यालय पूछ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना कि दोनों इकाइयों का विशेष शिविर का उद्घाटन प्राथमिक विद्यालय सिकंदरा मैं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सीवी सिंह की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ कार्यक्रम मैं सर्वप्रथम सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाना पूछ के थानाध्यक्ष राजपाल सिंह एवं उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी रहे प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं को आत्मबल एवं निर्भीकता त्याग सहानुभूति पर विचार देकर जागरूक एवं प्रेरित किया ।कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश खरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विस्तृत जानकारी एवं उद्देश्य प्रकाश डाला ।थानाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को निर्भीक होकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करना एवं जागरूकता की भावनाओं को पैदा करना है । प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता ने एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता डॉ मुकेश खरे कपिल शर्मा प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज वीरेंद्र कुमार जय सिंह नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ सुरेंद्र खरे ने किया एवं आभार डॉ मुकेश खरे ने किया।