• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कुठोंद पुलिस को मिली कामयाबी।।रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

*कुठोंद पुलिस को मिली कामयाबी।।रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

जालौन, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के क्राइम फ्री जालौन की ओर एक और सराहनीय कदम बढ़ाया गया है।

संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनंद के निर्देशन में कुठोंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी की टीम ने एक अहम सफलता प्राप्त की है जब उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से करीब 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम प्रदीप कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी ग्राम ऐकों बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in