प्रतिष्ठान खोले व्यापारियों का जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल ने किया स्वागत
– बुन्देलखण्ड अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने व्यापारियों को दिया सुरक्षा का आश्वासन
झांसी। व्यापारिक संगठन कैट द्वारा 26 फरवरी को किये गए भारत बंद के आह्वान के बाद भी अपने प्रतिष्ठानों को खोलने वाले व्यापारियों का जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
शुक्रवार को जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के पदाधिकारी बुन्देलखण्ड अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में बाजारों के भृमण करने के लिए निकले। अंचल अडजरिया ने व्यापारियों से सम्पर्क करते हुए उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाया। नगर के मानिक चौक, बड़ा बाजार, जवाहर चौक, सराफा बाजार, बड़ा बाजार, सीपरी बाजार, सदर बाजार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रतिष्ठान खोलने वाले व्यापारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान अंचल अडजरिया ने कहा कि देश की प्रगति में व्यापारियों ने अपनी आत्मा की आवाज पर व्यापारी हित में अपने प्रतिष्ठान खोले। संपूर्ण झांसी महानगर में लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। इसी प्रकार बरुआसागर, चिरगांव, बबीना, मऊरानीपुर, टोड़ीफतेहपुर, गरौठा, गुरसराय आदि क्षेत्रों में भी बाजार खुला रहा। बुन्देलखण्ड के 13 जनपदों में व्यापार मंडल की टीम ने घूमकर व्यापारियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सुडेले, युवा बुंदेलखंड अध्यक्ष पुरुकेश अमरया, महामंत्री मनीष, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित मेहरोलिया, अरुण, आदित्य, अर्पित, अंशुल आदि उपस्थित रहे।