*बाइक सवार युवक में मारी जोरदार टक्कर युवक की मौके पर मौत:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार:*
गुरसराय झांसी !! आज शाम समय लगभग 6:45 के आसपास गुरसरॉय गरौठा मार्ग पर सेंटमेरी स्कूल के आस पास एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक (अंकित )में जोरदार टक्कर मार दी राहगीरों द्वारा बताया गया की ट्रैक्टर चालक बहुत ही तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर सका जिससे बाइक सवार युवक (अंकित ) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार युवक के साथ दो महिलाएं बाइक पर बैठी हुई थीं जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं ने राहगीरों द्वारा सूचना पुलिस तक पहुंचाई जानकारी मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची एवं थाना प्रभारी गुरसरॉय अजीत सिंह भी घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जा पहुंचे। मौके पर पहुँचकर थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक युवक (अंकित ) के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक तहसील गरौठा के ग्राम मढा़ का निवासी बताया जा रहा है। मृतक युवक कस्बा गुरसरॉय में किसी काम से गया हुआ था गुरसरॉय से आते वक्त अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पुलिस बाइक सवार युवक में टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रैक्टर चालक की जानकारी राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों लेने का प्रयास कर रही है।