पूँछ धूमधाम से निकाले गए माता के जवारे ग्राम सिकंदरा से माता रतनगढ़ के लिए निकली पैदल यात्रा रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी के कस्बा पूँछ के समीपस्त ग्राम सिकंदरा में माता रतनगढ़ के लिए बोये गए सामूहिक रूप से 51 खप्परों के जवारे आज सिकंदरा ग्राम से रतनगढ़ माता मंदिर के लिए पैदल रूप से निकली यात्रा में डीजे के साथ 51 खप्परों को अपने सिर पर धारण किये पिले बस्त्रो में महिलाओं ने यात्रा को एक नया रूल प्रदान किया सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन समुदाय देखने को मिला वही मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम से यह पैदल जवारे की यात्रा पहली है जो कि प्रतिवर्ष जारी रहेगी आज सुबह ग्राम से करीब 8 बजे रवाना हुई यात्रा शनिवार के दिन माता के मंदिर पहुंच जाएगी जहाँ से सभी यात्रियों को वापिस लाने के लिए यात्रा में करीब तीन दर्जन ट्रेक्टर जो कि यात्रा के साथ चल रहे है बो बापिस लेकर आएंगे यात्रा में थाना अध्यक्ष पूँछ राजपाल सिंह ,हेड मुहर्रिर गोविंद सिंह, चालक राघवेंद्र सिंह सहित ग्राम के संभ्रांत स्त्री पुरुष बच्चे मौजूद रहे।