मन चंगा तो कठौती में गंगा-=-सन्त रविदास
झाँसी l आज विश्व हिन्दू महासंघ जिला झाँसी द्वारा आयोजित सन्त रविदास जयन्ती पर समरसता गोष्ठी एवं विशाल भण्डारे का आयोजन सीता होटल के पास श्री हनुमान जी मंदिर पर किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सन्त रविदास जयन्ती पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं । मुख्य अतिथि झांसी मंडल प्रभारी पवन जैन शिवाजी ,अति विशिष्ट अतिथियों में धर्माचार्य प्रमुख आचार्य हरीओम पाठक जी एवं भाजपा झाँसी जिलाध्यक्ष (महानगर) मुकेश मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी हरप्रताप सिंह सैंगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने की।
वकताओं में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर,धर्माचार्य प्रमुख आचार्य हरीओम पाठक, जिलाध्यक्ष भाजपा झाँसी मुकेश मिश्रा एवं झांसी मंडल के प्रभारी पवन जैन शिवाजी ने संत रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि सन्त रवि दास जी जीवनी अखण्ड है हिन्दी साहित्य के इतिहास में मध्यकाल, भक्तिकाल के नाम से प्रख्यात है।
रविदास जी भक्त और साधक और कवि थे उनके पदों में प्रभु भक्ति भावना, ध्यान साधना तथा आत्म निवेदन की भावना प्रमुख रूप में देखी जा सकती है. रैदास जी ने भक्ति के मार्ग को अपनाया था सत्संग द्वारा इन्होने अपने विचारों को जनता के मध्य पहुंचाया तथा अपने ज्ञान तथा उच्च विचारों से समाज को लाभान्वित किया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक कुमार त्रिपाठी, गौ रक्षा जिला प्रमुख सोनू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद पंडा,जिला उपाध्यक्ष मोहित सिंह परिहार,संजय किरार एवं हेमंत साहू पोपो,बबीना प्रभारी केशव रिछारिया,पवन प्रताप राजा ठाकुर,विशाल ठाकुर,पंकजदत्त तिवारी, मातृशकति प्रकोष्ठ से श्रीमती मधु शर्मा,तुषार अरोरा,सुमित साहू,दीपक यादव,गोलू शर्मा,अतुल मिश्रा,मोनू ठाकुर,गगन मिश्रा,छोटे मिश्रा,दिनेश जोशी,शिवा यादव,अनिल प्रजापति,मोहित यादव,शेलेन्द्र,अन्नू,शैंकी, अखिलेश आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक कुमार त्रिपाठी ने एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मोहित सिंह परिहार ने किया।
मन चंगा तो कठौती में गंगा-=-सन्त रविदास