झांसी मंडल पर विभिन्न खंडों की सेक्शनल गति सीमा में हुई वृद्धि
मालगाड़ियों की औसत रफ़्तार हुई दोगुनी से अधिक
झाँसी मंडल द्वारा संरक्षा, परिसंपत्ति विश्वसनीयता, समय पालनता, लदान, राजस्व अर्जन और मानव संसाधन विकास की स्थिति में निरंतर प्रगति की जा रही है ।
मंडल में ट्रेनों के संरक्षायुक्त परिचालन के लिए स्टेशनों पर और रेलमार्ग पर तैनात कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों का पालन किया जा रहा है । मंडल द्वारा निर्बाध ट्रेन संचालन के लिए किसी असामान्य स्थिति की रिपोर्टिंग करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन देते हुए संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सम्मानित किया जा रहा है ।इससे ना केवल संबंधित कर्मचारियों प्रोत्साहित हो रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं I
गतिशीलता फ्रंट पर कार्य करते हुए झाँसी मंडल की वर्ष 2019-20 में लगभग 22 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 110 % से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए चालू वित्त वर्ष में माल गाड़ियों के परिचालन की औसत गति 47 किमी प्रति घंटे बनाए रखी गई है। उक्त बढ़ोतरी के माध्यम से मंडल द्वारा एक नया\ कीर्तिमान स्थापित किया गया है I
मंडल के विभिन्न खंड में गाड़ियों की सेक्शनल गतिसीमा में बढ़त हुई है, जिनमे धौलपुर-ललितपुर रेलखंड में अब 130 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से रेलगाड़ियाँ दौड़ रही हैं, वहीँ झाँसी-महोबा खंड में 110 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से गाड़ियां चल रही हैं I मंडल के टीकमगढ़-खजुराहो खंड की गति भी बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी गयी है I
इसी क्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए झांसी मंडल में परिछा-नंदखास और सरसोकी-उसरगांव के कुल 37 किलोमीटर खंडो की सेकशनल गति को मौजूदा 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है। महत्वपूर्ण गतिशीलता सुधार कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं ।
(2)
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पूर्व मे कोहरे के मौसम 2020-21 के दृष्टिगत विशेष गाड़ियों का आवृति में कमी की अवधि में विस्तार किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है –
आवृति में कमी –
| क्रं.सं. | गाड़ी संख्या | आवृति | निरस्तीकरण के दिन | प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी निरस्तीकरण की तिथि |
| 1 | 01803 झाँसी-लखनऊ जं. | प्रतिदिन | शनिवार, रविवार | मार्च’2021- 06, 07, 13, 14, 20, 21, 27, 28 |
| 2 | 01804 लखनऊ जं.- झाँसी |