• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*NSUI के जिलाध्यक्ष बने राजा सूर्य विनय प्रताप!!रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*NSUI के जिलाध्यक्ष बने राजा सूर्य विनय प्रताप!!रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कॉन्ग्रेस के मुख्य फ्रंटल संगठन nsui के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की स्वीकृति पर nsui के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान द्वारा राजा सूर्य विनय प्रताप को एनएसयूआई झांसी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले ही राजा सूर्य विनय प्रताप ने कई जिम्मेदारियों को सम्पूर्ण दाइत्व के साथ निभा चुके हैं कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं संगठित करने का काम बखूबी निभाया है राजा सूर्य विनय प्रताप उर्फ छोटे राजा को जिला अध्यक्ष बनाने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की इस मौके पर फईम राईन, ऐजाज राजा, नूरुद्दीन अली, कुतुबुद्दीन, इरफान, फैजान खान, आसिफ, संजू, रामजी गुप्ता, विपिन दुबे, सुरेश कुशवाहा, जागेश्वर कुशवाहा के साथ एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in