• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*-गरौठा क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने लिया हिरासत में विभिन्न धाराओं में मुकदमा हुआ पंजीकृत*

*-गरौठा क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने लिया हिरासत में विभिन्न धाराओं में मुकदमा हुआ पंजीकृत*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

Mob.7607175038

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा अंतर्गत ग्राम जसवंतपुरा में जहां पर धड़ल्ले से ट्रेक्टर फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं इसमें साफ दिखाई दे रहा है की किस तरीके अवैध खनन कर बालू ट्रेक्टर ट्राली में ऊपर तक भरकर एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाती है।
आज मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर पुलिस ने बालू का अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को जसवंतपुरा मार्ग पर पकड़ लिया है। पुलिस को आता देख कर ड्राइवर मौके से भाग गया पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली गरौठा में लाकर खड़ा कर दिया गया है तथा अज्ञात वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत 379, 411, 207 एमबी एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में एसआई सत्यदेव सिंह, राजीव सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in