• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*खाद्य तेल और गैस सिलेंडर ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया :अरविंद वशिष्ठ*

*खाद्य तेल और गैस सिलेंडर ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया :अरविंद वशिष्ठ*

झांसी :शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में किसान कानून एवं महंगाई के विरोध में पदयात्रा महानगर के प्रमुख चौराहे इलाइट से प्रारंभ की गई !
उक्त अवसर पर राजेंद्र रेजा ,राजेंद्र शर्मा एडवोकेट,डॉ विजय भारद्वाज, अरविंद बबलू सभासद, इम्तियाज हुसैन ,मनीराम कुशवाहा ,भरत राय,नीता अग्रवाल, प्रभा पाल ,किश्वर जहां, शिवम नायक,सफीक अहमद मुन्ना, देवी सिंह कुशवाहा,अनवर अली, दुलीचंद कुशवाहा, छोटे राजा कमर, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम, शेखर नलबंसी, सुनील राय, आशिया सिद्धकी , मुन्नी अहिरवार,शमीमा बानो, नसरीन फातिमा ,अंजू सिंह, हर्षना उदय,वीरेंद्र झा बंटी, मजहर अली, मेवालाल भंडारिया ,मनीष रायकवार, सुबोध हंसारी, सिद्धार्थ गौतम ,मनीष हजरत अली, मुकुट बिहारी मिश्रा, भरत व्यास, राजा सूर्य विनय प्रताप सिंह छोटे राजा, भारतेंदु तिवारी, फैसल हाशमी, दयालदास डोंगरे आदि ने महंगाई , किसान बिल के खिलाफ पदयात्रा में शामिल रहे!
कचहरी चौराहा महात्मा गांधी पार्क पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत पदयात्रा सभा में परिवर्तित हो गई !
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज देश बदहाली की कगार पर है मध्यमवर्ग की महंगाई के कारण कमर टूट रही है रसोई घर का बजट खाद्य तेल दाल मसाले के साथ-साथ गैस सिलेंडर ने बिगाड़ कर रख दिया है दूसरी तरफ डीजल -पेट्रोल के दाम शतक मारने को तैयार हैं डीजल का सीधा सीधा संबंध किसानों से है और डीजल के दाम आकाश को छू रहे हैं जिस कारण किसान का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है दूसरी तरफ ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो रहा है और उसका असर दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर पड रहा है लेकिन सरकार को केवल टैक्स बढ़ाने की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है किसान आंदोलन के दौरान लगातार अकाल मौतें हो रही हैं लेकिन सरकार मामला सुलझाने को तैयार नहीं है किसानों ने कड़कड़ाती ठंड में आंदोलन चलाया और अब गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकार हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है किसानों के तीनों कानून जल्द रद्द कर देना चाहिए क्योंकि किसान उन कानूनों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं तो सरकार को अपनी जिद छोड़ देना चाहिए!
सभा का संचालन डॉ विजय भारद्वाज ने किया आभार अरविंद बबलू सभासद ने व्यक्त किया! रिपोर्टर:- प्रदीप कुमार

Jhansidarshan.in