• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*झाँसी। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव-झांसी पर नेशनल एक्शन प्लान फार ड्रग-डिमाण्ड-रिडेक्शन विषयक मधनिषेध विभाग द्वारा प्रायोजित नशा मुक्ति विषयक तीन दिवसीय ” प्रशिक्षको का प्रशिक्षण ” आयोजित किया गया रिपोर्ट:- प्रदीप*

*झाँसी। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव-झांसी पर नेशनल एक्शन प्लान फार ड्रग-डिमाण्ड-रिडेक्शन विषयक मधनिषेध विभाग द्वारा प्रायोजित नशा मुक्ति विषयक तीन दिवसीय ” प्रशिक्षको का प्रशिक्षण ” आयोजित किया गया रिपोर्ट:- प्रदीप*

प्रशिक्षण मे जनपद झाँसी, ललितपुर, जालौन एवं हमीरपुर के 24 प्रतिभागियो ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
डॉ. हामिद लतीफ उप निदेशक, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चिरगांव, डॉ अर्जित गौरव श्रीवास्तव नशा मुक्ति विशेषज्ञ, झांसी, डॉ मनोज कुमार जिला मद्ध निषेध अधिकारी फिरोजाबाद, एवं डॉ पुनीत श्रीवास्तव, झाँसी ने मादक पदार्थ एवं उनका दुर्पयोग, उनके प्रकार, मादक पदार्थो के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम, मादक पदार्थों के व्यसन से निवारण के उपाय, उपचार एवं पुनर्वास, मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियो को मादक पदार्थों के दुष्परिणाम विषयक फिल्म के माध्यम से भी ज्ञानार्जित कराया गया प्रशिक्षण के दूसरे दिन दतिया मे संचालित समर्पण नशा मुक्ति केन्द्र पर प्रतिभागियो को नशा मुक्ति केन्द्र पर संघर्ष कर लाभान्वित हो रहे बच्चों। आदि के अनुभव साझा किये गये एवं केन्द्र संचालक श्री संजय भार्गव ने प्रतिभागियो को विभिन्न नशा तथा निवारण विषयक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र, मानदेय, यात्रा व्यय, आफिस बैग, साहित्य एवं स्टेशनरी किट वितरित की गयी।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन संस्थान के उप निदेशक डॉ हामिद लतीफ ने एवं डॉ मनोज कुमार मधनिषेध अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in