*घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार लोगों पर कोतवाली गरौठा पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में किया गया मुकदमा दर्ज।।*
ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम बंगरा निवासी रहीस ने दिनांक 23/2/2021 को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था। कि सुबह 11:00 बजे मेरी पत्नी मालती सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर अपने मकान के अंदर ले गई थी। उसी समय ग्राम के ही निवासी चंद्रपाल इंद्रपाल सुदर्शन पुत्र राम सुमरनी एवं अलख नेता पुत्र जयकरण आदि ने अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर मेरे मकान के अंदर आकर मां बहन की गंदी, गंदी गालियां देने लगे। जब मेरी पत्नी ने उक्त सभी लोगों को गालियां देने से मना किया तो उक्त सभी लोग मेरी पत्नी की लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे मेरी पत्नी के चिल्लाने पर में एवं मेरा पुत्र प्रमोद बचाने के लिए अपने मकान में घुसे तो सभी लोगों ने मिलकर मुझे व मेरे लड़के को लाठी-डंडों से काफी मारा पीटा मारपीट में मेरी पत्नी के बाएं हाथ में चोट लग गई एवं मुझे दाहिने हाथ में दो जगह चोटें आई वहीं अपनी मां को बचाते हुए मेरे लड़के का सिर फट गया मेरे लड़के के सिर से काफी खून बहने लगा चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर हरिश्चंद्र पुत्र दुर्गा प्रसाद व श्रीमती गुड्डन पत्नी दुर्गा प्रसाद एवं गांव के काफी लोगों ने मिलकर मुझे बचाया। लोगों को देखकर उक्त सभी लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर धारा 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।