• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अवैध खनन रोकने के लिए उप जिलाधिकारी के आदेश पर फिर से खुदवाई गई खाईयां:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार:*

*अवैध खनन रोकने के लिए उप जिलाधिकारी के आदेश पर फिर से खुदवाई गई खाईयां:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार:*

 

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोती कटरा में अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीम। लगभग दो तीन माह पूर्व उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर धसान नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर खाई खुदवाई गई थी। जिससे अवैध खनन करने वाले खनन ना कर सकें। लेकिन अवैध खनन करने बाले बालू माफियाओं ने खोदी गयी खाई को पाट दिया था।
और अवैध खनन का कार्य फिर से शुरू हो गया था।
ग्रामीणों द्वारा दी गई अवैध खनन की जानकारी। उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को अवैध खनन की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन द्वारा फिर से खाई खुदवा दी गई। मौके पर एस आई राजेश सिंह,सिपाही राजीव सिंह के साथ बन दरोगा महेंद्र सिंह यादव,सुरक्षा कर्मी रामशरण,रामहेत मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in