राष्ट्रभक्त संगठन ने किया जन चेतना यात्रा का स्वागत
झाँसी। रायकवार समाज द्वारा समस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में निकाली जा रही जनचेतना यात्रा का मंगलवार को राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अर्जरिया के नेतृत्व में हंसारी में स्वागत किया गया। समस्त रायकवार समाज को जोड़ने हेतु यह यात्रा पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। झांसी से धीरज रायकवार, पार्षद किशोरी रायकवार, धन सिंह रायकवार आदि इस यात्रा को ललितपुर तक लेकर गए हैं। स्वागत अवसर के दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के नगर संयोजक ट्विंकल, नगर अध्यक्ष मनोज रायकवार आदि उपस्थित रहे।