*उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद में चोरियों का सिलसिला जारी अज्ञात चोर ले गए ई- रिक्शा की बैटरी चुराकर।।* *रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी*
जालौन ,यूपी।। जनपद जालौन में इन दिनों चोरों का आतंक जोरों पर है। लगभग हर तीसरे दिन एक न एक चोरी की घटना सामने आ रही है। कभी किसी के घर से चोरों द्वारा कपड़े, जेवरात, नकदी या कुछ न कुछ चोरी होना एक आम बात हो गई है। लेकिन शायद चोरों का इतने में मन नहीं भर पा रहा है। तभी तो अब चोरों के निशाने पर ग़रीब लोग भी आ गए हैं। ताज़ा मामला जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद से सामने आया है। जहां आज़ रात अज्ञात चोरों ने ई- रिक्शा की बैटरी ही चुरा ली। बताया जा रहा है कि यह ई- रिक्शा चालक इसी ई- रिक्शे को चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। और इसके अलावा उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आज़ हम आपको दो अलग-अलग तस्वीरें दिखा रहे हैं। पहली तस्वीर नगर जालौन क्षेत्र की है जहां एक ई- रिक्शा चालक चुनरी यात्रा में शामिल होने जा रही महिलाओं और दिवयांगो के लिए फ्री सेवा कर रहा है। और दूसरी तस्वीर में ई- रिक्शा चालक चोरों द्वारा उसके ई- रिक्शा की बैटरी चोरी करने के बाद अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। विषय सोचनीय है लेकिन इस सवाल का जवाब कौन देगा ये यक्ष प्रश्न है।