• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*शहर में हुई सबसे बड़ी चोरी का पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह ने किया खुलासा*

*शहर में हुई सबसे बड़ी चोरी का पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह ने किया खुलासा*

*रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी*

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के स्वर्णिम स्वप्न (क्राइम फ्री जालौन) की ओर आज़ एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है उनकी टीम ने
पिछले महीने जनपद जालौन के उरई नगर क्षेत्र में स्थित इकलास पुरा में जगदेव सिंह,( उप प्रभारी/ वनाधिकारी महरौनी) के यहां जिले की लगभग सबसे बड़ी चोरी हुई थी।
जिसमें करीब एक करोड़ के ऊपर का सोना, चांदी, नकदी चोरी हुआ था।
जिले के मुख्यालय पर हुई इतनी बड़ी चोरी पुलिस के लिए एक चेलेंज से कम नहीं थी।
इस चेलेंज को स्वीकारते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने अपनी सबसे विश्वसनीय टीम जिसमें क्षेत्राधिकारी उरई,एस ओ जी टीम, सर्विलांस टीम, कोतवाली उरई की टीम आदि शामिल थे आज़ एक अहम सफलता प्राप्त की।
जिसमें चार लोगों को गिरफतार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से करीब 4700000 रुपए का सोना ( 930.630) ग्राम, करीब 34000 रुपए की चांदी (490 ग्राम) तथा 36 लाख 49 हजार 500 रुपए नकद तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार (up 80 BD0631 बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम 1- हर्ष पुत्र राजबहादुर
2- रोहित पुत्र राजकुमार
3-आशीष पुत्र रामतीरथ
4- राजबहादुर पुत्र रामलाल
निवासीगण उरई बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

Jhansidarshan.in