• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज की जिला स्तरीय बैठक यशोदा देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न*

*अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज की जिला स्तरीय बैठक यशोदा देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न*

*ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

झांसी।। आज कस्बा रानीपुर के वीरांगना झलकारी बाई मैरिज हॉल में अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज की जिला स्तरीय बैठक यशोदा देवी की अध्यक्षता में की गई एवं कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर किया गया वहीं कार्यक्रम का संचालन बृजलाल मास्टर द्वारा किया गया जिसमें कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए कोरी समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वहीं यशोदा देवी ने कहा कि विश्व गुरु कबीर साहब एवं महात्मा बुद्ध जैसे संतों  ने हमारे समाज में जन्म लिया है हमें उन महापुरुषों के द्वारा दिए गए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए हमारे समाज में बीरांगना झलकारी बाई ने जन्म लिया और यह सिद्ध किया है कि नारी कमजोर नहीं है समाज को एक नई पहचान दिलाने के लिए अपने समाज के लोगों को जागृत करना होगा हम सभी को एवं अपने समाज में फैली कुरीतियों को बदलना होगा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकना होगा जिससे हमारे अपने समाज को एक नई दिशा मिल सके। इस मौके पर प्रदेश सचिव कमलेश आर्य, जिलाअध्यक्ष शशिकांत चुरारया,तहसील अध्यक्ष अजय कुमार मऊ रानीपुर,कृष्ण कुमार तहसील अध्यक्ष गरौठा, चंद्र शेखर, बृजलाल मास्टर,नंदराम नुनईयां,मुन्ना माते,भगवानदास मानकेरे, मीडिया प्रभारी कल्लू बर्मा, घनश्याम पंडा, हरिश्चंद्र खराका, जमना नुनईयां, काशीराम जैतपु रिया, बालकिशुन विरौरा वाले, माणिकचंद्र, हरदयाल नुनईयां, नंदू रतौसिया,वाले मारपुरिया, हरदास सलैया, किशोरी खरका आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in