• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गरौठा बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड0 रामप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

*गरौठा बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड0 रामप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में गरौठा के समस्त अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि महोबा के अधिवक्ता मुकेश पाठक एवं मेरठ के अधिवक्ता ओमकार तोमर ने माफियाओं के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है जिससे पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा विरोध दिवस मनाया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से समस्त अधिवक्ता माननीय मुख्यमंत्री महोदय से गुंडा एवं माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
समस्त अधिवक्ता माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही चाहते हैं और कार्यवाही ना होने पर उनकी निंदा व विरोध करते हैं। इसके साथ ही समस्त अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतर कर माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही ना होने पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अयोध्या प्रसाद, रामचरन कुशवाहा, मुकेश कुमार गुप्ता, सूरज सिंह यादव, अयूब सिद्दीकी, राजेश सिंह परिहार, विनोद खरे,अवधेश सिंह परिहार, अख्तर खान रवि यादव, सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in