• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सिपाही की बेटी के एसडीएम पद पर चयन से इलाके में खुशी*

*सिपाही की बेटी के एसडीएम पद पर चयन से इलाके में खुशी*

*किताबों से दोस्ती’ ने कर दी राखी की सफलता की राह आसान*

*जिला जालौन के ग्राम अमीटा की रहने बाली है बेटी राखी*

कोंच। लोक सेवा आयोग की 2019 की परीक्षा में कोंच तहसील के अमीटा गांव की होनहार बेटी ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। एसडीएम पद पर चयनित हुई राखी लखनऊ मंडल में पुलिस विभाग में कार्यरत एक सिपाही बेटी है। उसकी इस उपलब्धि पर समूचे इलाके में प्रसन्नता की लहर है। राखी की सफलता की राह किताबों से दोस्ती ने आसान कर दी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अमीटा की बेटी राखी यूपीएससी 2019 परीक्षा में एसडीएम के पद पर चयनित हुई है। राखी ब्लॉक कोंच के ग्राम अमीटा की रहने बाली हैं और उनके पिता के सरकारी सेवा में होने के कारण वह अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहती हैं। जबकि उनके अन्य परि गांव में ही रहते हैं। हाईस्कूल एमजीआई कॉलेज लखनऊ और इंटरमीडिएट की परीक्षा उन्होंने आईटी कॉलेज लखनऊ से उत्तीर्ण की जबकि बीटेक करने के बाद वह प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी में जुट गईं। उनके दादाजी का नाम हीरामनलाल नेता है। पिता प्रकाशचंद्र वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं और माता सुषमा गृहिणी हैं। उन्होंने तीन बार यूपीएससी परीक्षा दी और 2017 में वह एम्प्लॉयमेंट अधिकारी तथा 2018 में होमगार्ड की जिला कमांडेंट बनी। अंतत: लगातार परिश्रम काम आया और 2019 की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद अब उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। तीन भाई बहनों में अकेली राखी की इस सफलता ने आज जनपद का नाम गौरवान्वित कर दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में एसडीएम पद पर उनके चयन की इस खबर को सुनते ही न केवल गांव बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल बना हुआ है। गांववासी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दे रहे हैं। अपनी इस सफलता को लेकर राखी का कहना है कि संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर उनके आदर्श हैं। उनकी पुस्तकों से दोस्ती की अवधारणा को अंगीकार करके किताबों का गहन अध्ययन किया और इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। राखी वर्मा के तीन भाई हैं जिनमें बड़ा प्रशांत पीसीएस की तैयारी कर रहा है तो दूसरे नंबर का विशांत क्रिकेट की कोचिंग में रुचि लेकर तैयारी कर रहा है जबकि सबसे छोटा निशांत इंटर में पढ़ाई कर रहा है। राखी के रिश्तेदार अनिल कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी अमीटा में रहकर खेती बाड़ी कर रहे हैं। भतीजी के पीसीएस में चयन होने के बाद वे फूले नहीं समा रहे हैं। वे बताते हैं कि शुरू से ही राखी का रुझान पढ़ाई की ओर था और उन्हें भरोसा था कि एक दिन वह जरूर कामयाब होगी।

Jhansidarshan.in