• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दो दिवसीय अखिल भारतीय विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावपेंच।। रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

*दो दिवसीय अखिल भारतीय विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावपेंच।। रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा के ग्राम खेरी में स्थित परसोकर धाम पर प्राचीन वसंतपंचमी मेले में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस के दंगल का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री बद्रीप्रसाद त्रिपाठी ने फीता काट कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र सिंह राजपूत ने मंच पर पत्रकारों को डायरी व कलम भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होने से नवयुवकों में अब पहलवानी के प्रति रूचि दिखाई देने लगी है। जिसका उदाहरण आज प्रथम दिवस के दंगल में पसौरा निवासी सागर व गरौठा निवासी अमर जैसे नवयुवकों के बीच काफी रोमांचक हुई कुश्ती प्रतियोगिता हुई है। साजन अयोध्या ने गोपी इटावा को, सन्तोष जालौन ने अतुल भिण्ड को, अनूप मथुरा ने रवि कानपुर को, बाबा बजरंगी अयोध्या ने साकिर मेरठ को रोमांचक मुकाबले में हराया।
आकाश इलाहाबाद व अनूप मथुरा, श्याम गौंती व सुमित कानपुर, शैलू दिल्ली व मोगे मथुरा, रोहित डिकौली व श्याम गौंती एवं गोपी पंजाब व अनूप हरियाणा की कुश्तियां बराबर पर छूटी
दंगल देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में आये दर्शकों ने भरपूर कुश्तियों का भरपूर आनन्द लिया।
इस मौके पर विद्याधर राजपूत, दिनेश तिवारी, प्रवेन्द सिंह, रविन्दपाल सिंह, जयपाल सिंह,हरगोविंद यादव, दशरथ श्रीवास,समेत कई गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in