पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के क्राइम फ्री जालौन की ओर एक और सराहनीय कदम बढ़ाया गया है। और ये सफलता हासिल की है जनपद के डकोर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह की टीम ने
संबंधित मामले में क्षेत्राधिकारी उरई संतोष कुमार ने मीडिया में खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर डकोर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर बदमाश जिसे जिला प्रशासन ने जिला बदर अपराधी घोषित किया हुआ है गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम निर्दोष कुमार राजपूत निवासी ग्राम खरका बताया गया है। क्षेत्राधिकारी उरई संतोष कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं और उसे खतरनाक अपराधियों की श्रेणी में रखते हुए जिला बदर अपराधी घोषित किया हुआ है फिलहाल पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।