• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन उरई मार्ग एवं बंगरा माधौगढ़ मार्ग पर हुई दुर्घटना जिसमें एक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल* *रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

*जालौन उरई मार्ग एवं बंगरा माधौगढ़ मार्ग पर हुई दुर्घटना जिसमें एक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल*

*रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*

जालौन…….
अब इसे यातायात नियमों की जानकारी का अभाव कहें या फिर गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में अपनी और सामने वाले की जान जोखिम में डालना कहें
आखिर कहें भी तो क्या
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में या तो लोग चोटिल हो जातें हैं या फिर मर जाते हैं।
सरकार चाहे जितना जागरुकता अभियान चलाए कितना भी लोगों को समझाए लेकिन फिर भी मार्ग दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही है अलबत्ता दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।
एक अनुमान लगाया जाए तो जनपद जालौन में पिछले दो माह में करीब एक सैकड़ा मार्ग दुर्घटनाओं में बीस से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब आधा सैकड़ा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आज़ फिर से जनपद जालौन में दो अलग-अलग स्थानों पर घटित मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और करीब चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पहली घटना देर रात जालौन उरई मार्ग पर कुकरगांव के पास हुई जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दूसरी घटना बंगरा- माधौगढ़ मार्ग पर हुई जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है जहां डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in