• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ग्राम नोटा में गहराया पेयजल संकट ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बंगरा को सौंपा ज्ञापन*

*ग्राम नोटा में गहराया पेयजल संकट ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बंगरा को सौंपा ज्ञापन*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

टहरौली ( झांसी ) टहरौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोटा में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले बर्ष 2019-2020 में कम बारिश होने के कारण गर्मी शुरू होने से पहले ही हैंडपम्पों ने पानी देना छोड़ दिया है। अजय राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बंगरा को ज्ञापन के माध्यम से गांव की समस्या से अवगत कराया। बताया गया कि ग्राम में 2500 की आबादी होने मात्र 26 हैंडपम्प लगे हुए है। जिनमें से अधिकांश हैडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के कुंए भी सूख चुके हैं। अतः ग्राम में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर अजय राय, आनंद, जानकी, मातादीन, मुकेश एवं कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in