*अभिषेक वर्मा के सिर सजा मिस्टर इंडिया ताज किंग का खिताब रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी के प्रेम नगर क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक वर्मा के सर मिस्टर इंडिया ताज किंग का खिताब सजा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ में प्लानेट ग्रुप द्वारा आयोजित एक कंपटीशन में अभिषेक वर्मा को इस ताज के खिताब से नवाजा गया जहां पूरे उत्तरप्रदेश से प्रतिभागियों ने भाग लिया था इन सब में अभिषेक वर्मा को मिस्टर इंडिया ताज किंग का खिताब मिला कई राउंड कंपटीशन को क्रॉस करने के बाद अभिषेक वर्मा फाइनल में पहुंचे जहां 30 प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे और आखिरकार झांसी के अभिषेक वर्मा ने बाजी मार ली अभिषेक वर्मा कक्षा 11 के छात्र हैं जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनका सपना मिस्टर वर्ल्ड बनने का है इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपनी मां उर्मिला वर्मा को दिया।