• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कदौरा क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर,अनियंत्रित ट्रक ने एक वाइक सवार व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, घायल की उपचार के दौरान मौत*

 

*कदौरा क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर,अनियंत्रित ट्रक ने एक वाइक सवार व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, घायल की उपचार के दौरान मौत*

रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

आज़ फिर से जनपद के कदौरा क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक वाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारने के बाद पलट कर खंदक में गिर गया।
एक्सीडेंट होने पर राहगीरों ने दौड़कर वाइक सवार को उठवाया और स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।
इधर वाइक सवार को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से भागने में सफल हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in