*मिशन वन जीवी वन वीसी कार्यक्रम में पहुंची नवागंतुक जिलाधिकारी जालौन :- प्रियंका निरंजन*
इंडियन बैंक द्वारा आयोजित किया जा रहा है वन जीवी वन वीसि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को छै दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।
सातवे दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को राष्ट्र स्तरीय आई आई बी एफ द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण करना पड़ेगा।
तदोपरांत परीक्षा पास करने वाली महिलाओं को एक ग्राम पंचायत एक बैंक प्रतिनिधि बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
महिलाओं को रोजगार परक ट्रेनिंग दी जा रही है इस प्रशिक्षण शिविर में।
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार परक ट्रेनिंग देकर स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर में पहुंची नवागंतुक जिलाधिकारी जालौन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी जालौन, इंडियन बैंक के एल डी एम, इंडियन बैंक आर से टी डायरेक्टर,डी डी एम नाबार्ड, खंड विकास अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर।