• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बागीश्वरी साहित्य परिषद के स्थापना दिवस पर हुआ कवि सम्मेलन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*बागीश्वरी साहित्य परिषद के स्थापना दिवस पर हुआ कवि सम्मेलन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

कोंच में बड़ामील पर बागीश्वरी साहित्य परिषद के 13वें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता बड़ामील रहे, वहीं अध्यक्षता बागीश्वरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष ओंकारनाथ पाठक ओम ने की। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर तिलक लगाकर व माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान छात्रा श्रष्टि शर्मा ने सरस्वती बन्दना प्रस्तुत की। इसके बाद बाहर से आये हुए कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया। किसी कवि ने किसान आंदोलन तो किसी ने देश में हुए भृष्टाचार तो किसी ने मजदूरों के हालात पर तो किसी ने हास्य व्यंग्य पर काव्य पाठ किया।यह कवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा।

Jhansidarshan.in