कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्साधिकारी को किया गया सम्मानित।
सदर विधायक गौरीशंकर बर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचकर वरिष्ठ चिकित्सक को किया सम्मानित।
प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
बताते चलें कि जनपद के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार प्रभाकर की चिकित्सा क्षेत्र में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आज़ सदर विधायक गौरीशंकर बर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया है।
इन्होंने अभी एक नया रिकॉर्ड बनाया है कि जनपद जालौन के कोंच में पहली बार सीजेरियन डिलीवरी की गयी है।
इससे पहले इस जालौन जिले के कोंच में ये सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को क्रिटिकल डिलेवरी के लिए अन्यत्र जनपद में जाना पड़ता था।