*नदीगांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 101 कन्याओं का हुआ विवाह :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नदीगांव में 101 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान 88 जोड़ों ने सात फरे लिए जबकि 13 जोड़ों ने निकाह कबूला। नदीगांव के कृपालसिंह दादी महाविद्यालय में इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्रसिंह बनाजी, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, जिपं अध्यक्ष सुमन देवेन्द्र निरंजन, विधायक मूलचंद्र निरंजन, सामाजिक एकता उत्थान एकता समिति के प्रबंधक अभिमन्युसिंह डिंपल, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, नगर पंचायत अध्यक्ष भानुप्रकाश वर्मा, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष अनुरुद्घसिंह ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
संचालन राजीव रेजा नेे किया। इस दौरान सीओ कोंच राहुल पांडे, ईओ नगर पंचायत प्रद्युम्नकुमार, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, बीडीओ दीपक यादव, परमाल सिंह, माताप्रसाद जरौलिया, एसएचओ नदीगांव रूपकृष्ण त्रिपाठी, एसएचओ एट विनय दिवाकर, एसएचओ कैलिया महेेश कुमार, नंदलाल चौरसिया, डॉ. शुभम मिश्रा, राजू दुवे अंडा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।