• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कस्बा गरौठा में चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती एक और सूने मकान को बनाया निशाना अज्ञात चोर ले उड़े लाखों के जेवरात*

*कस्बा गरौठा में चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती एक और सूने मकान को बनाया निशाना अज्ञात चोर ले उड़े लाखों के जेवरात*

रिपोर्ट–ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा जनपद(झांसी) में दो दिन पूर्व जानकी प्रसाद के घर हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा मात्र 50मी0 की दूरी पर हुई एक और चोरी कलप सिंह परिहार जो कि मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं कलप सिंह के घर से कीमती जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग ग्वालियर गए हुए थे जब वह लोग ग्वालियर से वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए मकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी एवं बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। बताया जा रहा है कि चोरी में दो तोला सोने के आभूषण एवं दो सौ पचास ग्राम चांदी अज्ञात चोरों द्वारा चुराए हुए हैं। कस्बा के लोगों ने मकान के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए इस बार तो चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती चोरों का ग्रोह पुलिस के लिए बना सर दर्द।

रिपोर्ट–ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

Jhansidarshan.in