• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल परवई ने जीता रिपोर्ट -: प्रदीप

By

Feb 16, 2021

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल परवई ने जीता रिपोर्ट -: प्रदीप
बबीना – सबेरा ट्रस्ट के संस्थापक यशपालसिंह यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों से होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की एक शानदार पहल की गई। आज दशहरा मैदान में बीएचईएल और परवई के बीच फाइनल मैच खेला गया इस मैच में परवई टीम ने बीएचईएल को हरा कर जीत हासिल की। इस मैच के आकर्षण रहे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एवं पूर्व विकेट कीपर सवा करीम एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विनोद कांबली इन सभी खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में खेल रहे सभी खिलाड़ियों का खेल समाप्ति तक उत्साह वर्धक किया। इस टूर्नामेंट में पूर्व राज्य सभा सांसद डॉचंद्रपालसिंह यादव, पूर्व गरोठा विधायक दीपनारायन सिंह यादव और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र सैनी भी इस आयोजन के हिस्सा बने।
आज के इस कार्यक्रम में युवा नेता यशपाल सिंह यादव के साथ, छत्रपाल सिंह यादव, मुकेश यादव टपरिन, अनूप यादव, सोनू यादव रामनरेश यादव उर्फ गोलू पार्षद रवि भारती हरदयाल सिंह फौजी रामसेवक रजक एडवोकेट विशाल वर्मा, नगर अध्यक्ष सपा अंकित रावत, कपिल यादव,रमन पहलवान योगी यादव सहित नया सबेरा ट्रस्ट परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in