• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूँछ हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बना बटाई सैयद पर लगा मेला प्रतिवर्ष वसंतपंचमी को लगता है मेला-=रिपोर्ट=-=दयाशंकर साहू,नरेन्द्र सविता

By

Feb 16, 2021

पूँछ हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बना बटाई सैयद पर लगा मेला प्रतिवर्ष वसंतपंचमी को लगता है मेला रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

झाँसी के कस्बा पूँछ क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन स्थल बटाई सैय्यद पर आज भव्य मेला विगत वर्षों की भांति लगाया गया जिसमें मौजूद लोगों ने बताया कि जंगल के बीच बेतवा नदी के समीप स्थित सैय्यद अहसन अली की मजार पर हिन्दी के माघ माह की बसन्त पंचमी पर प्रति वर्ष मेले का आयोजन स्थानीय व क्षेत्रीय लोगो के सहयोग से किया जाता है जिसमे दूरदराज से लोग अपना माथा टेकने के लिए आते है साथ ही देश मे चेनोअमन की दुआ मागते है बसन्त पंचमी के दिन लगे मेले में मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोग भी पहुंचते है साथ ही अपनी मन्नतो को दरगाह पर सैय्यद अहसन अली के सामने रखते है। जंगल के बीच बने स्थान में बैसे तो इक्का दुक्का लोग ही हाजिरी लगाते है लेकिन मेले के दिन दिनभर में हजारो लोग अली की दरगाह पर चादर चढ़ाते है उक्त स्थान पर जमीन में गड़े ईंट पत्थर एवं कुआ स्थान के प्राचीन होने के प्रमाण देते है। ईंट एवं पत्थरो से बना कुआ जो कि संरक्षण के अभाव में अपनी पहचान खोने की कगार पर है। ऊँचे ऊँचे टीले जो शायद कभी इमारत हुआ करती थी। लोगो की आस्था से वह जगह वीरान के बाद भी आवाद बनी हुई है। मेले में स्थानीय समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे

Jhansidarshan.in