झाँसी l आज दिनांक- 16/02/2021 मॉडर्न ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूसन्स में बसंत पंचमी के उपलक्ष में माँ सरस्वती के पूजन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ संस्था के संस्थापक कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, वाइस चैयर परसन शान्ति विश्वनाथन, प्रबंधक डा0 रोहिन विश्वनाथन, श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, निर्देशक अपूर्व शुक्ला एवं श्रीमती रत्ना शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में बी0एल0एड0 छात्रा काजल ने माँ सरस्वती के रूप को प्रस्तुत किया साथ ही साथ बी0एल0एड0 की छत्रायें नीलमा सोनी, पलक, वीना, संध्या एवं आंकाक्षा ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसी क्रम को आगे बढाते हुये बी0एल0एड0 के छात्र मानवेन्द्र यादव ने हारमोनियम के साथ एक भजन का प्रस्तुतिकरण किया एवं बी0एल0एड0 की छात्रा सोनम ने माँ का भक्तिमय एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था की वाइस चेयर परसन श्रीमती शान्ति विश्वनाथन नें अपने उद्बोधन में बंसत पंचमी के महत्व को बताते हुये हमारे जीवन में माता सरस्वती के महत्व को समझाया। इसके बाद मॉडर्न महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नरेन्द्र त्रिपाठी जी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यबाद दिया तथा एक लघु कथा के द्वारा माँ सरस्वती के आशीर्वाद के महत्व को बतलाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता अतुल पटैरिया ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मॉडर्न कॉलेज के प्राचार्य डा0 असद अहमद, मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा0 प्रवीण गुप्ता, कमला मॉडर्न नर्सिग इन्सटीट्यूट के प्राचार्य रोबिन जोसफ, मॉडर्न कॉलेज ऑफ पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ई0 एस0के0 जयसवाल, प्रवक्ता वत्स कृष्ण वाजपेयी मॉडर्न कॉलेज के प्रवक्ता अनिल कुमार, सुभाष यादव, रामपाल,अभय सिंह एवं मॉडर्न महाविद्यालय के प्रवक्ता अभिषेक पुरोहित, हर्षवर्धन, अतुल पटैरिया, रानू मिश्रा, हृदयेश विश्वकर्मा, राकेश राज, मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी केे प्रवक्ता अंकित मिश्रा, वसीम खान, साक्षी ओछा, वैशाली पाण्डेय, मॉडर्न कॉलेज ऑफ नर्सिग के प्रवक्ता दशरथ, मनीष, एवं उमा मैडम आदि उपस्थित रहें ।