डीजल, पैट्रोल , घरेलू ईंधन गैस की बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में युथ कांग्रेस निकलेगी मोटरसाइकिलो से पैदल यात्रा।
झाँसी। युवा कांग्रेस के प्रदेशसचिव दीपक शिवहरे ने बताया कि डीजल पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों में वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में 17 फरवरी2021 को दोपहर 2:30 बजे इलाइट चौराहा से मोटरसाइकिल से पैदल चल कर श्रीमान जिलाधिकारी झाँसी को ज्ञापन भेट कर अपनी बात रखेगें।
जिसका नेतृत्व गौरव जैन राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के साथ प्रद्युम्न ठाकुर,दीपक दुबे, मो आतीफ,मो शोहेल,अंकुर मिश्रा, शेखर नलवंशी,सहित दर्जनो लोगो ने बैठक में अपनी महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए निर्णय लिया।