• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिस की सफलता, गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

By

Feb 16, 2021
पुलिस टीम ने तत्पर्यता से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान
 
*पुलिस टीम को एसएसपी महोदय ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
 
कल दिनाँक 15-02-2021 को समय करीब रात्रि 09:00 बजे थाना कोतवाली अंतर्गत मानिक चौक निवासी प्रिंस साहू द्वारा थाना कोतवाली आकर सूचना दी गयी कि उनका 11 बर्षीय पुत्र प्रथम साहू घर से नाराज होकर कहीं चला गया है और अभीतक घर वापस नहीं आया है।
 
     उपरोक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर उपरोक्त बालक के तलाश हेतु लगाया गया तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारी को उपरोक्त गुमशुदा बालक की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। 
 
इसी क्रम में थाना सीपरी बाजार अंतर्गत चौकी प्रभारी ग्रासलैंड मय हमराह का0 कृष्ण मुरारी के साथ रात्रि करीब 12 बजे गस्त में भ्रमणशील थे कि तभी इस0आर0जी0आई0 कालेज के पास रोड पर एक बालक साइकिल से जाता दिखाई दिया तथा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर तत्काल रोककर जानकारी की और थाना कोतवाली से सम्पर्क किया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बालक को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
 
आज दिनाँक 16-02-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम देवेश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली तथा उप नि0 नरेन्द्र सिंह व का0 कृष्ण मुरारी चौकी ग्रासलैंड थाना सीपरी बाजार को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया गया ।
Jhansidarshan.in