• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यूपी के जालौन में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, भीड़ ने आरोपी को दबोच पीटा, बच्ची जिला अस्पताल रेफरजालौन:- जालौन में मानवता हुई शर्मसार,

By

Feb 16, 2021

यूपी के जालौन में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, भीड़ ने आरोपी को दबोच पीटा, बच्ची जिला अस्पताल रेफरजालौन:- जालौन में मानवता हुई शर्मसार,

रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने 5 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म।

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना।

मौके पर पहुची पुलिस में आरोपी को लिया हिरासत में।

मौके पर पहुची पुलिस से गामीणो की हुई कहासुनी।

परिजनों ने थाने में दी तहरीर।

मासूम को उरई जिला महिला चिकित्सालय में भेजा गया मेडिकल के लिये।

रेप के मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ यशवीर सिंह ने की मामले की पुष्टि।

जालौन के अंतर्गत आने वाले थाना जालौन के ग्राम आमखेड़ा का पूरा मामला।

जालौन में घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

मंगलवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव में रिश्तेदारी में आया औरैया जिले के ग्राम चपटा थाना अजीतमल निवासी युवक कल्लू (28) की नजर उस पर पड़ी। कल्लू उसे टॉफी दिलाने के बहाने सुनसान में ले गया।

वहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बच्ची को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। तब तक परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Jhansidarshan.in