*वसन्त पंचमी पर कन्याओं का किया गया निशुल्क कर्ण छेदन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच-बसंत पंचमी उत्सव पर प्रभंजन ज्वेलर्स कोंच के द्वारा 151 कन्याओं का पहले विधि विधान के साथ पूजन किया गया, इसके बाद उनका निःशुल्क कर्ण छेदन किया गया। प्रभंजन ज्वेलर्स सर्राफा बाजार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय जी एवं जिला प्रचारक यशवीर सिंह जी, जिला कार्यवाह अनिल जी निरंजन, प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती, डॉ सत्यप्रकाश जी द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व प्रथम तीन कन्याओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक झांसी कुलदीप जी, जिला सेवा प्रमुख विपिन जी निरंजन, नगर कार्यवाह पवन झा, नगर विस्तारक उपेंद्र जी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष दीप अवस्थी, विहिप नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, विधायक पुत्र आंशू निरंजन, विकास पटेल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रभंजन ज्वेलर्स के मालिक प्रभंजन गर्ग एवं मृगेंद्र गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सभी उपस्थित जनों ने प्रभंजन ज्वेलर्स द्वारा कई वर्षों से बसंत पंचमी उत्सव पर कन्याओं के निःशुल्क कर्ण छेदन पुनीत कार्य की सराहना कर उन्हें धन्यवाद दिया। हम आपको बताते चलें कि प्रभंजन ज्वेलर्स के मालिक प्रभंजन गर्ग समय समय पर परोपकार के कार्य करते रहते हैं।