*ओलावृष्टि,हल्की बारिश व तेज गड़गड़ाहट से किसान मायूस* *रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी*
कोंच क्षेत्र में आज सुबह से ही ओलावृष्टि, हल्की बारिश व आसमान में तेज गड़गड़ाहट से किसानों के चेहरे पर चिन्ता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। किसानों की इस समय जहां सफेद मटर की फसल कटने लायक खड़ी है, वहीं अन्य फसलों में भी नुकसान होने की संभावना है। सुबह से ही इस बदले मौसम के कारण किसान काफी मायूस है और इंद्र देव से मौसम साफ करने की प्रार्थना कर रहा है। वैसे भी पिछले कई वर्षों से किसान कभी ओलावृष्टि तो कभी सूखे से परेशान रहा है, इस बार किसान अच्छी फसल की उम्मीद कर रहा था, ऐसे में यह खराब मौसम किसानों की चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है।