• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर “संरक्षा सेमिनार” का आयोजन…

By

Feb 16, 2021

झाँसी l आज दिनांक 15.02.21 को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/झांसी अशोक प्रिय गौतम के निर्देशन में घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर “संरक्षा सेमिनार” का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “संरक्षा सर्वदा सर्वप्रथम” उक्त सेमिनार में सभी विभागों के उपस्थित रेल कर्मियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यत निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई –

 

1. OHE अनुरक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां I

2. गाड़ी परिचालन में प्रायवेट नंबरों के आदान प्रदान का महत्व।

3. इंजीनियरिंग ब्लॉक प्रदान करते समय बरती जाने वाली सावधानियां।

4. गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान के समय सही तरीके से कांटों का कलेंप करना व ताला लगाना।

5. संयोजन/वियोजन मेमो का महत्व।

6. विद्युतीकृत खंड में कर्मचारियों एवम् यात्रियों द्वारा ध्यान रखने वाली सावधानियां।

7. समपार फाटक पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अपनायी जाने वाली सावधानियां I

8. आग की रोकथाम हेतु अपनायी जाने वाली सावधानियां I

 

 

इस दौरान संरक्षा सलाहकार नीलू कुमार, आर के दीक्षित एवं धीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा हिदायत दी गयी की मानवीय भूल के कारण कोई दुर्घटना ना होने पाए इस हेतु प्रत्येक रेल कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि रेलकर्मी कोई भी शार्टकट का प्रयोग नहीं करेगा तथा किसी भी परिस्थिति में नियमों का उल्लघंन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे के संरक्षित संचालन से लेकर छोटी बड़ी सभी कर्मचारी महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक को अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए ।

 

Jhansidarshan.in