भक्ति से ही होता है मनुष्य का कल्याण
– कथा के चतुर्थ दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
– आयोजन समिति के प्रमुख पीयूष रावत ने मनाई शादी की सालगिरह
झांसी- सोमवार को सिद्ध श्री महाकाली विद्यापीठ मंदिर में श्री देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास श्री तारा तेजस्व शर्मा महाराज ने बताया यह पुराण परम पवित्र वेद की प्रसिद्ध श्रुतियों के अर्थ से अनुमोदित, अखिल शास्त्रों के रहस्यका स्रोत तथा आगमों में अपना प्रसिद्ध स्थान रखता है।
यह सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, वंशानुकीर्ति, मन्वन्तर आदि पाँचों लक्षणों से पूर्ण हैं। पराम्बा भगवती के पवित्र आख्यानों से युक्त है। इस पुराण में लगभग १८,००० श्लोक है। देवीभागवत पुराण एक बार भगवत्-अनुरागी तथा पुण्यात्मा महर्षियों ने श्री वेदव्यास के परम शिष्य सूतजी से प्रार्थना की-हे ज्ञानसागर ! आपके श्रीमुख से विष्णु भगवान और शंकर के दैवी चरित्र तथा अद्भुत लीलाएं सुनकर हम बहुत सुखी हुए। ईश्वर में आस्था बढ़ी और ज्ञान प्राप्त किया। अब कृपा कर मानव जाति को समस्त सुखों को उपलब्ध कराने वाले, आत्मिक शक्ति देने वाले तथा भोग और मोक्ष प्रदान कराने वाले पवित्रतम पुराण आख्यान सुनाकर अनुगृहीत कीजिए। ज्ञानेच्छु और विनम्र महात्माओं की निष्कपट अभिलाषा जानकर महामुनि सूतजी ने अनुग्रह स्वीकार किया। उन्होंने कहा-जन कल्याण की लालसा से आपने बड़ी सुंदर इच्छा प्रकट की। मैं आप लोगों को उसे सुनाता हूँ। यह सच है कि श्री मद् देवी भागवत् पुराण सभी शास्त्रों तथा धार्मिक ग्रंथों में महान है। इसके सामने बड़े-बड़े तीर्थ और व्रत नगण्य हैं। इस पुराण के सुनने से पाप सूखे वन की भांति जलकर नष्ट हो जाते हैं, जिससे मनुष्य को शोक, क्लेश, दु:ख आदि नहीं भोगने पड़ते। जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश के सामने अंधकार छंट जाता है, उसी प्रकार भागवत् पुराण के श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट, व्याधियां और संकोच समाप्त हो जाते हैं। महात्माओं ने सूतजी से भागवत् पुराण के संबंध में ये जिज्ञासाएं रखीं। इससे पूर्व मुख्य यजमान श्रीमती कल्पना -अनिल कुमार ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। संगीताचार्य भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य पंडित पीयूष रावत ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपने पूरे परिवार के साथ मंच पर केक काटकर सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी का आभार जताया। इस दौरान मुख्य संचालिका गुरु माता श्रीमती अनामिका शर्मा सदर विधायक की माता श्रीं, विजय त्रिवेदी, गोपाल त्रिवेदी,अर्जुन सिंह यादव वरिष्ठ सपा नेता,ऋषिका, आकाश पांडेय, रामकुमार, रोहित, विकास, वेदू, रामसिंह,अक्षत त्रिवेदी, अमित रावत, भूपेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे l