शासनादेश बनाने वाले ही उड़ा रहे शासनादेश की धज्जियां
विद्यालय आवण्टन में नियमों की अवहेलना पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नें मुख्यमन्त्री को भेजा ज्ञापन
झांसी(नोमान)। बेसिक शिक्षा विभाग में नियम विरुद्ध विद्यालय आवण्टित किए जा रहे हैं। शासनादेश बनाने वाले ही शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण से आए शिक्षकों के विद्यालय आवण्टन में नियमों की अवहेलना की जा रही है। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमन्त्री को ज्ञापन भेजा गया। ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित नें बताया कि स्थानान्तरण से आए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची उनके प्राप्त भारांक के अवरोही क्रम में तैयार की जानी थी और भारांक समान होने पर जन्मतिथि के अवरोही क्रम, वह भी समान होने की दशा में अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षर के क्रम में सूची बनानी थी, लेकिन ज़िला स्तर पर सूची इसके अनुरूप नहीं है। साथ ही बन्द एवं एकल विद्यालय को सूची में सम्मिलित न करने से बन्द एवं एकल विद्यालयों में समस्या जस की तस है। छात्र संख्या एवं मानक को ध्यान में न रखकर विद्यालय आवण्टन किए जा रहे हैं। ज़िला मन्त्री चौधरी धर्मेन्द्र सिंह बताते हैं कि यदि अध्यापक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है, तो स्थानान्तरित जनपद में उसे प्राथमिक विद्यालय एवं यदि अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात है, तो स्थानान्तरित जनपद में उसे उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात किए जाने का शासनादेश है। उन्होंने विसंगतियां दूर करनें की मांग की। ड्रा अनिरुद्ध रावत शिवकुमार पाराशर, अकील अहमद, देवी सिंह यादव अरुण पटेल अफजल मोहम्मद मनीष चौधरी पंकज अग्रवाल जितेन्द्र त्रिपाठी उमेश पाराशर सुभाष यादव शहजाद सुधीर निरंजन पीयूष अग्रवाल पुस्पेद्र तिवारी आदि मोजूद रहे l
शासनादेश बनाने वाले ही उड़ा रहे शासनादेश की धज्जियां..ज़िलाध्यक्ष,जितेन्द्र दीक्षित…