सिविल लाइन्स स्थित माँ निशक्त बच्चों के शिक्षार्थ एवं कल्याणार्थ समर्पित सामाजिक संस्था माँ सोसाइटी एवम झांसी पुलिस द्वारा संचालित सवेरा पुलिस सेल द्वारा “निशक्त बच्चों की माताओं एवं उनके बच्चों का पुलिस विभाग में रजिस्ट्रेशन आरम्भ किया ताकि इन बच्चों तथा उनके अभिभावकों को आवश्यक पड़ने पर तुरन्त पुलिस सहायता प्राप्त हो सके। इस कार्यक्रम को झांसी- ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा का भी संरक्षण प्राप्त है तथा उन्होंने प्रशासन के सहयोग से नई बस्ती स्थित लाल स्कूल तथा होटल वीरांगना के पीछे दो स्थान चिन्हित किये हैं जहां निःशक्त बच्चों के सुधार एवं विकास हेतु आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों से युक्त पार्क का निर्माण किया जाएगा।सांसद अनुराग शर्मा ने मीडिया को बताया कि दिनांक 16 फरवरी को माँ सोसाइटी में निःशक्त बच्चों के लिए आधार तथा यूपीआईडी कार्ड के लिए विशेष कैम्प लगाया जाएगा ताकि ऐसे बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।आईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि अगर इन बच्चों के विकास हेतु इन्हें पिकनिक आदि पर ले जाया जाएगा तो इन्हें विशेष पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, आइजी झांसी रेंज सुभाष सिंह बघेल, दैनिक जागरण के प्रधान संपादक यशोवर्धन गुप्त, मां सोसाइटी की संचालिका नेहा शर्मा, अतुल शर्मा, अनुराधा शर्मा, शालिनी भार्गव, प्रद्युम्न शर्मा, कार्तिक शर्मा, डॉ राजीव सिन्हा आदि उपस्थित रहे।