• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मैम्बर फाइनेंस, रेलवे बोर्ड द्वारा ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण…

By

Feb 15, 2021

मैम्बर फाइनेंस, रेलवे बोर्ड द्वारा ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण…

आज दिनांक:14.02.21 को मेम्बर फाइनेंस, रेलवे बोर्ड नरेश सालेचा द्वारा अपने झाँसी मंडल दौरे के अंतर्गत ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण किया गया I उनके द्वारा प्रातः 09:30 बजे से ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण प्रारंभ किया गया, जिसमें स्टेशन का ले-आउट, रीमोडिलिंग आदि सहित यात्री सुविधा के दृष्टि से किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और बेहतरी हेतु दिशा-निर्देश दिए I उनके द्वारा प्लेटफार्म 1, 2/3, 4 तथा छोटी लाइन प्लेटफार्म सहित पार्सल कार्यालय का भी गहन निरीक्षण किया गया तथा पार्सल ऑफिस की कार्यप्रणाली को सुगम बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये I निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्वालियर स्टेशन पर साफ़-सफाई व्यवस्था की विशेष तौर से प्रशंसा की I

 

सालेचा जी द्वारा ग्वालियर स्टेशन पर कोविड 19 से बचाव हेतु संस्थापित कियोस्क तथा उससे सैनिटाईज़र आदि प्राप्त होने की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया I उन्होंने विकासशील यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये। सालेचा जी ने उपलब्ध यात्री सुविधाओं के साथ- साथ उनके स्तर को बनाये रखने की प्रशंसा की I

निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रधान वित्त सलाहकार अजय माथुर, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी चन्दन वर्मा, कार्यकारी निदेशक (वित्त) अजीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृतांशु मौर्य, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे I

 

Jhansidarshan.in