महिला हेल्प डेस्क के कर्मियों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया सम्पन्न, समस्याओँ को जाना, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश,
झाँसी l पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह द्वारा मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक थाने पर स्थापित किये गये महिला हेल्प डेस्क पर कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों का पुलिस लाइन झाँसी सभागार में 02 दिवसीय (दिनाँक 13.02.2021 और 14.02.2021) प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया।
प्रत्येक थानों से आयी महिला पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना स्थानीय पर आने वाले शिकायतकर्ताओं से शिष्टता पूर्वक व्यवहार करने एवं विनम्रता पूर्वक उनकी बातों को सुनने, परिजनों जैसा व्यवहार करने, शीघ्रातिशीघ्र समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। समस्त पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं को भी पूछा गया।
कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु शासन द्वारा प्रदत्त समस्त दिशा-निर्देशों के शत्-प्रतिशत पालन करने व लोगों से भी नियमों के पालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।