• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कैंडल मार्च निकालकर बलिदानियों को अर्पित किए श्रृद्वा,सुमनपुलवामा के बलिदानियों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ: अंचल अडजरिया

By

Feb 15, 2021

कैंडल मार्च निकालकर बलिदानियों को अर्पित किए श्रृद्वा,सुमनपुलवामा के बलिदानियों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ: अंचल अडजरिया

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कैंडल मार्च नगर निगम से प्रारंभ होकर इलाइट चैराहे होकर लक्ष्मीबाई पार्क पर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ता वीर जवानों का यह बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़े। रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचक कैंडल मार्च श्रृद्वांजलि सभा में परिवर्तित हो गया। जहां कार्यकर्ताओं व आमजन ने मोमबत्ती जलाकर वीर बलिदानियों को श्रृद्वासुमन अर्पित किये। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंजच अडजरिया ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत देश के वीर जवानों की शहादत को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारा देश इन आतंकवादियों को सबक और आतंकवाद को जड़ से मिटाने का वर्तमान केंद्र सरकार संकल्प ले चुकी है। जल्द ही हमले के आरपियों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, रवि खटीक, आदित्य तिवारी, किशोर तिवारी, रोहन शाक्य, पुरुकेश अमरया,  अरुण कुशवाहा, छोटू कुशवाहा सहित रास्ट्रभक्त संगठन के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in