*जम्मू कश्मीर के पुलबामा में शहीद हुए जबानों की मनाई गई वरसी!! रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी। एनएसयूआई कार्यालय गरौठा में दिनांक 14 फरवरी, 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलबामा में शहीद हुए 40 जबानों की वरसी मनाई गई। इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जबानों के फोटो पर फूलमाला चढ़ाकर श्रधांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंस द्विवेदी और नूरुद्दीन अली ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपाल सिंह यदुवंशी एनएसयूआई के विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया फहीम राईन,मुवीन खान,कृष्ण कुमार रहे। इस मौके पर फईम राईन ने कहा है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को दो बरस बीत चुके हैं लेकिन पुलवामा हमले के जख्म आज भी ताजा हैं। 14 फरवरी के दिन पूरे हिन्दुस्तान के लिए काला दिन है। क्योकि आज के दिन हमारे देश के 40 जवान शहीद हुए है जिसको कभी भी नही भुलाया जा सकता। इस मौके पर एजाज राजा,जावेद पठान,जागेश्वर कुशवाहा, आसिफ राइन,मोनू सोनी, रामजी गुप्ता,शाहरुख खान, कुतुबुद्दीन अली,प्रिंस दुबे ,संजू, सुरेश कुशवाहा, वद्दन अली, आशीष ठाकुर, जफर खान आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आसिफ राइन ने किया अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त नूरुद्दीन अली ने किया।